NEWS: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान: चिताखेड़ा की 5 आंगनवाड़ियों में कुपोषित बच्चों को मिली न्यूट्री बास्केट, कलेक्टर के निर्देश पर चला विशेष पोषण अभियान, पढ़े खबर

मंगल दिवस पर सामूहिक अनुप्राणन कार्यक्रम आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने गोद लिए केंद्रों के बच्चों को वितरित की पोषण किट

NEWS: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान: चिताखेड़ा की 5 आंगनवाड़ियों में कुपोषित बच्चों को मिली न्यूट्री बास्केट, कलेक्टर के निर्देश पर चला विशेष पोषण अभियान, पढ़े खबर

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में कुपोषण के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नीमच ग्रामीण परियोजना के सेक्टर चिताखेड़ा में मंगल दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 पर सामूहिक अनुप्राणन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी की उपस्थिति में वार्ड सदस्य शबनम मंसूरी, अनिल सालवी, दयाराम सेन एवं ऊषा राठौर ने आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 से 5 तक को गोद लेकर कुपोषित एवं अति कम वजन वाले बच्चों को न्यूट्री बास्केट वितरित की। इस पहल के माध्यम से बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने और उन्हें कुपोषण से बाहर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक सारिका केदार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला चौहान, किरण प्रजापत, रेखा जावरिया, हेमकुंवर सहित समस्त आंगनवाड़ी सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार संचालित किए जाएंगे, जिससे प्रत्येक बच्चे को बेहतर पोषण और स्वस्थ भविष्य मिल सके।