BIG NEWS: मंदसौर में नशे के नेटवर्क पर फिर बड़ा वार, पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर गरोठ रेलवे स्टेशन के पास दबोचा, 26.980 किलो डोडाचूरा जब्त, पढ़े खबर
मुखबिर की सटीक सूचना पर गरोठ पुलिस की घेराबंदी सफल, दो बैग में छिपाकर लाई जा रही थी डोडाचूरा की खेप, अंतरराज्यीय तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू
मंदसौर/गरोठ। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरोठ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 26.980 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा तथा एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन गरोठ के पास रेलवे बाउंड्री के बाहर दो बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके दोनों बैगों से 26.980 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 54 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंकू पिता तिलक राज जोगी (40) निवासी शास्त्री नगर, जगराओं, जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी के इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

जब्त सामग्री
26.980 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा
अनुमानित कीमत ₹54,000

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक धन्नालाल योगी एवं गरोठ थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।