BIG NEWS : टाटावत मैरिज गार्डन पर अवैध जुएं का साम्राज्य, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दी दबिश, रातोरात पूरा नेटवर्क बेनकाब, 10 जुआरी धराए और हजारों की नगदी भी बरामद, अब नागदा शहर में हो रही ये चर्चाएं, पढ़े खबर
टाटावत मैरिज गार्डन पर अवैध जुएं का साम्राज्य
नागदा। चंबल के शांत किनारों पर शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंडी थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में टाटावत मैरिज गार्डन पर दबिश देकर कथित जुए के बड़े फड़ का पर्दाफाश कर दिया। देर रात चली इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 38 हजार 400 रुपये नकद जब्त किए। बताया जा रहा है कि पुलिस को लंबे समय से यहां रात के खेल की खबर मिल रही थी। जैसे ही टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दी, अंदर ताश के पत्तों पर हजारों के दांव लग रहे थे। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने सभी को दबोच लिया।
शहर में एक ही सवाल- आखिर कब से चल रहा था खेल...?
कार्रवाई के बाद पूरे शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि चंबल किनारे इतने बड़े स्तर पर जुए का खेल आखिर कब से चल रहा था और इसकी भनक पहले क्यों नहीं लगी...? सूत्रों की मानें तो यहां सिर्फ छोटे-मोटे दांव नहीं, बल्कि लाखों रुपये का खेल होने की चर्चा है। ऐसे में केवल 38 हजार 400 रुपये की बरामदगी भी लोगों के बीच सवाल खड़े कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई या बड़े नेटवर्क की शुरुआत..?
मामले के सामने आने के बाद अब निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। शहरवासियों का कहना है कि यदि जांच गहराई से हुई तो जुए के इस खेल से जुड़े कई बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। फिलहाल चंबल किनारे हुई इस कार्रवाई ने नागदा की रातों में सनसनी घोल दी है और हर गली-चौराहे पर बस इसी छापे की चर्चा हो रही है।