BIG NEWS : मनासा पुलिस का बड़ा वार: आईपीएल सट्टा गिरोह का सरगना गिरफ्तार, नेटवर्क में मचा हड़कंप,साइबर तकनीक से खुलासा, मुख्य आरोपी कमल सिंधवानी दबोचा,TI निलेश अवस्थी की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई,फरार आरोपियों की तलाश तेज,पढ़े ये खबर
मनासा पुलिस का बड़ा वार: आईपीएल सट्टा गिरोह का सरगना गिरफ्तार, नेटवर्क में मचा हड़कंप,साइबर तकनीक से खुलासा, मुख्य आरोपी कमल सिंधवानी
रिपोर्ट-मनीष जोलानिया
नीमच। जिले के मनासा थाना पुलिस ने गुरुवार को आईपीएल सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना कमल सिंधवानी को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय बाद इस तरह की सख्त कार्रवाई से सट्टा गिरोह में हड़कंप मच गया है और कई गुर्गे भूमिगत हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने साइबर तकनीक का उपयोग करते हुए इस संगठित सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ का ही परिणाम है कि लंबे समय से सक्रिय इस गिरोह तक पहुंच संभव हो सकी।

कार्रवाई के दौरान सट्टा आईडी उपलब्ध कराने वाला राकेश कुशवाह उर्फ ठाकुर अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह के पास से करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर एक्सपर्ट टीम भी जांच में जुटी हुई है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
गौरतलब है कि नीमच जिला लंबे समय से क्रिकेट सट्टा कारोबार का बड़ा केंद्र माना जाता रहा है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कई सटोरिये सीमांत क्षेत्रों में शिफ्ट हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग मनासा क्षेत्र में बैठकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहे थे।

ऐसे में मनासा पुलिस की यह कार्रवाई बेहद सराहनीय मानी जा रही है। थाना प्रभारी निलेश अवस्थी और उनकी टीम की सक्रियता, तकनीकी समझ और दृढ़ता ने यह साबित कर दिया है कि अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाना संभव है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में भय का माहौल है और पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।