NEWS: त्योहार से पहले रामपुरा थाना परिसर में हुई अहम बैठक, शांति और सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति, पढ़े खबर
रामपुरा — आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर मंगलवार शाम थाना परिसर रामपुरा में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक शाम 6 बजे शुरू हुई, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित दोनों समुदायों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।

बैठक में निकिता सिंह, किरण आंजना, योगेंद्र सिंह सिसोदिया, विपिन मसीह, के एल सूर्यवंशी एवं हरिश चंद्र जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति का प्रतीक है, इसलिए सभी नागरिक मिलजुलकर त्योहार मनाएं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। नगर परिषद को साफ-सफाई और जल व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान शहर की व्यवस्थाओं, कानून-व्यवस्था और त्योहार के दौरान जरूरी इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की।

इस अवसर पर दोनों संप्रदायों के पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
