BREAKING NEWS: सोशल मीडिया पर देखा वीडियो... फिर खुद पहुंच गए टीआई निलेश अवस्थी, सड़क किनारे लालटेन बेच रहे युवक के लिए जो किया, उसने जीत लिया हर किसी का दिल, पढ़े खबर

BREAKING NEWS: सोशल मीडिया पर देखा वीडियो... फिर खुद पहुंच गए टीआई निलेश अवस्थी, सड़क किनारे लालटेन बेच रहे युवक के लिए जो किया, उसने जीत लिया हर किसी का दिल, पढ़े खबर

मनासा/नीमच। अक्सर पुलिस की पहचान कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित मानी जाती है, लेकिन मनासा थाना प्रभारी (टीआई) निलेश अवस्थी ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से आया एक युवक नीमच की सड़कों पर लालटेन बेचकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे देखने के बाद टीआई निलेश अवस्थी भावुक हो गए। उन्होंने केवल वीडियो देखकर अफसोस जताने के बजाय खुद मौके पर पहुंचकर युवक से मुलाकात की।

टीआई अवस्थी ने युवक की मेहनत का सम्मान करते हुए 10 लालटेन खरीद लीं और उसका हौसला बढ़ाया। उनकी इस पहल को देखकर आसपास मौजूद कई व्यापारी भी आगे आए और युवक से लालटेन खरीदकर आर्थिक मदद की।

टीआई निलेश अवस्थी की इस मानवीय पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि वर्दी का असली सम्मान तभी है, जब उसके साथ संवेदनशीलता और इंसानियत भी जुड़ी हो। सोशल मीडिया पर भी लोग टीआई अवस्थी की इस पहल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।