BIG NEWS: शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स फैक्ट्री से लेकर अफीम तस्करी तक का बड़ा कनेक्शन बेनकाब, 2.49 लाख की अफीम के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार,फरार मास्टरमाइंड प्रधान सिंह फिर चढ़ा हत्थे,अब कई और नाम आएंगे सामने, पढ़े खबर

BIG NEWS: शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स फैक्ट्री से लेकर अफीम तस्करी तक का बड़ा कनेक्शन बेनकाब, 2.49 लाख की अफीम के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार,फरार मास्टरमाइंड प्रधान सिंह फिर चढ़ा हत्थे,अब कई और नाम आएंगे सामने, पढ़े खबर

मंदसौर। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शामगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 1 किलो 245 ग्राम अफीम (कीमत करीब 2,49,000 रुपये) जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उस बड़े मामले से जुड़ी है जिसमें पहले एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा हुआ था। इस मामले का मुख्य आरोपी प्रधान सिंह एक बार फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसके साथ भगवान सिंह और दिलीप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

केमिकल से तैयार हो रहा था ड्रग्स का जाल

जांच में सामने आया कि आरोपी प्रधान सिंह द्वारा सप्लाई किए गए केमिकल से गांव सुरजना में एमडी ड्रग्स तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने पहले ही वहां से 12 किलो 610 ग्राम मिश्रण और 102 ग्राम एमडी बरामद किया था। अब इस कड़ी में नई गिरफ्तारी से नेटवर्क के और बड़े खुलासे की संभावना है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, रेलवे ग्राउंड के पास पकड़े गए आरोपी

घटना 2 अप्रैल 2026 की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि तीन संदिग्ध व्यक्ति शामगढ़ रेलवे ग्राउंड के पास अवैध अफीम लेकर ट्रेन से बाहर जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई और तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया।

पूछताछ में खुलेंगे और राज

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ जारी है।

पहले से भी दर्ज हैं अपराध, बड़ा गिरोह होने की आशंका

मुख्य आरोपी प्रधान सिंह पहले से ही इस एमडी ड्रग्स फैक्ट्री मामले में फरार चल रहा था और उस पर अन्य जिलों में भी मादक पदार्थ तस्करी के केस दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि यह एक बड़ा संगठित गिरोह हो सकता है।