BIG NEWS : सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स केस के दो फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार,लंबे समय से फरार शिवपाल उर्फ श्रीपाल और ईश्वर पुलिस गिरफ्त में, एनडीपीएस एक्ट के मामले में थी तलाश,पढ़े ये खबर

सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स केस के दो फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार,लंबे समय से फरार शिवपाल

BIG NEWS : सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स केस के दो फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार,लंबे समय से फरार शिवपाल उर्फ श्रीपाल और ईश्वर पुलिस गिरफ्त में, एनडीपीएस एक्ट के मामले में थी तलाश,पढ़े ये खबर

मंदसौर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुवासरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एमडी ड्रग्स मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिलेभर में फरार एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में सुवासरा थाना पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवपाल उर्फ श्रीपाल (31) निवासी ग्राम कुंडला बुजुर्ग थाना शामगढ़ तथा ईश्वर (23) निवासी ग्राम साकरिया खेड़ी थाना शामगढ़ को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपी थाना सुवासरा के अपराध क्रमांक 212/25 में धारा 8/15, 22, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एमडी ड्रग्स प्रकरण में फरार चल रहे थे। इनके विरुद्ध पूर्व में एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई है। आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका---

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक अनिल रघुवंशी, थाना प्रभारी शामगढ़ उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय, चौकी प्रभारी रूनिजा उपनिरीक्षक भारत कटारा सहित पुलिस टीम के धनपाल जाट, सुल्तान मोहम्मद, विशाल सिंह चौहान, हीरालाल यादव एवं आरक्षक इरफान का विशेष योगदान रहा।