BIG NEWS : ग्राम खेड़ा मोड़ी के कच्चे रास्ते पर पुलिस की दबिश, काले सोने की खैप के साथ रोडूसिंह गिरफ्तार, सरवानिया चौकी में FIR दर्ज, और निर्भयसिंह को भी बनाया आरोपी, अब इसकी तलाश में जुटी खाकी, पढ़े खबर

ग्राम खेड़ा मोड़ी के कच्चे रास्ते पर पुलिस की दबिश

BIG NEWS : ग्राम खेड़ा मोड़ी के कच्चे रास्ते पर पुलिस की दबिश, काले सोने की खैप के साथ रोडूसिंह गिरफ्तार, सरवानिया चौकी में FIR दर्ज, और निर्भयसिंह को भी बनाया आरोपी, अब इसकी तलाश में जुटी खाकी, पढ़े खबर

नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहीत राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक विकास पटेल एवं पुलिस चोकी सरवानिया महाराज द्वारा रोड़मल उर्फ रोडू सुरावत निवासी ग्राम रतनपुरिया से 03 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफिम किमती 5 लाख 25 रुपये के परिवहन करते जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। तथा माल उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को भी आरोपी बनाया। 

दिनांक 01.03.2026 को पुलिस चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद पर प्राप्त मुखबीर सूचना की तस्दीक के दौरान घटना स्थल ग्राम खेड़ा मोड़ी से ग्राम नानपुरिया के कच्चे रास्ते पर से रोड़मल उर्फ रोडू सिंह पिता लच्छीराम सुरावत जाति बंजारा (40) निवासी ग्राम रतनपुरिया थाना जावद जिला नीमच के कब्जे से प्लास्टिक कि थैली में भरी कुल 03 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफिम परिवहन करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफिम के जप्त कर आरोपी रोड़मल उर्फ रोडू सिंह सुरावत को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ अफिम उपलब्ध कराने वाले निर्भय सिंह उर्फ पप्पु पिता भेरूलाल बावरी निवासी ग्राम खेड़ा मोड़ी पुलिस थाना जावद को भी अपराध सदर मे सह आरोपी बनाया जाकर दोनो आरोपी के विरुद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया।     

गिरफ्तार आरोपी- रोड़मल उर्फ रोडू सिंह पिता लच्छीराम सुरावत जाति बंजारा (40) निवासी ग्राम रतनपुरिया थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.)

फरार आरोपी- निर्भय सिंह उर्फ पप्पु पिता भेरूलाल बावरी निवासी ग्राम खेड़ा मोड़ी पुलिस थाना जावद जिला नीमच 

जप्त मश्रुका- दो प्लास्टीक थैली मे कुल 03 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम 

सराहनीय कार्य- पुलिस टीम चौकी सरवानिया महाराज।