BIG NEWS: ड्रग्स कांड में फरार तस्कर-पैडलरों पर नारकोटिक्स विंग इंदौर ने किया इनाम घोषित, इन राज्यों के 16 आरोपी सहित नीमच-मंदसौर के भी लिस्ट मे शामिल,पुलिस की तलाश हुई तेज,सुचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त,पढ़े खबर

BIG NEWS: ड्रग्स कांड में फरार तस्कर-पैडलरों पर नारकोटिक्स विंग इंदौर ने किया इनाम घोषित, इन राज्यों के 16 आरोपी सहित नीमच-मंदसौर के भी लिस्ट मे शामिल,पुलिस की तलाश हुई तेज,सुचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त,पढ़े खबर

नीमच/मंदसौर। इंदौर ड्रग्स कांड से जुड़े एनडीपीएस एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 16 तस्कर और पैडलरों पर नारकोटिक्स विंग ने बड़ा शिकंजा कसते हुए कुल 1 लाख 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। नारकोटिक्स विंग के डीआईजी महेश चंद जैन ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी या ठोस सूचना देने वालों के लिए अलग-अलग राशि के इनाम की घोषणा की है। पुलिस इन आरोपियों की लंबे समय से तलाश कर रही है, वहीं कुछ आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने और उन्हें भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई भी चल रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

नारकोटिक्स विंग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मांगीलाल चौधरी पिता काजाराम चौधरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी काजो की ढाणी, ग्राम जेलात्रा, थाना झाब, जिला जालौर (राजस्थान) पर 20,000 रुपयेइनाम राशि घोषित किया गया है। इसी प्रकार प्रकार गोविंद पिता मोतीलाल मीणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम गमेरपुरा, पोस्ट चीताखेड़ा, थाना जीरन, जिला नीमच, राकेश पिता जगदीश गुर्जर, निवासी ग्राम बोरखेड़ी चारण, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर, दिलीप पिता मोहनलाल अहीर, निवासी ग्राम बमोरी, थाना जीरन, जिला नीमच, विनोद पिता आशाराम मीणा, निवासी ग्राम जाजली, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान), मिश्रीलाल पिता भंवरलाल कुमावत, निवासी मोराकला जिला पाली (राजस्थान), हाल मुकाम एसएलएन रोड जिगनी, बैंगलोर, ओंकार सिंह उर्फ लाल सिंह पिता गेनचन्द्र सिंह, निवासी धंधाल जगानू, जिला उधमपुर, हाल मुकाम जम्मु हिमाचल चौधरी ढाबा बालंजु, अहमदनगर वाकेडी फाटक एमआईआरसी के पास, महाराष्ट्रतथा रमेश पिता रत्नाराम विश्नोई, निवासी ग्राम मोटाई सावल नगर, तहसील फलौदी, जिला जोधपुर (राजस्थान) पर 10-10 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है।

      इसी प्रकार विरेंद्र सिंह उर्फ राहुल पिता उदय सिंह सौंधिया राजपूत निवासी ग्राम तुरकिया थाना नारायणगढ़ जिला मंदसौर, ओमप्रकाश पिता खंगाराम खिलेरी जाति विश्नोई निवासी झाब थाना झाब, जिला सांचौर, कैलाश पिता रुपाराम विश्नोई, उम्र 21 वर्ष, निवासी देशांतरीनाडी, थाना आरजीटी नगर, जिला बाड़मेर (राज.), हाल मुकाम गुडामलानी जिला बाड़मेर, भागीरथ पिता हरदाराम विश्नोई, निवासी सतरेन चैनासर, तहसील नागौर, थाना श्रीबालाजी, जिला नागौर (राजस्थान), गोपाल पिता लादूलाल जाट, निवासी ग्राम दातड़ा छोटा, थाना बिगोद, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान),  भवानी सिंह पिता चतरसिंह , निवासी ग्राम करौली, थाना सांचोर सिटी, जिला जालौर (राजस्थान), आरोपी रोहित पिता भोला मंडल निवासी मकान नंबर 112, वार्ड नंबर 35, जयप्रकाश नारायण वार्ड, शोभापुर कॉलोनी, जिला बैतूल और आरोपी नीलेश पाटीदार पिता संजय पाटीदार निवासी परिचालिका नगर तिलक नगर इंदौर पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इन फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति इनकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देता है तो उसे घोषित इनाम राशि दी जाएगी और उसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।