NEWS: नीमच के श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर (हवाई पट्टी रोड) पर 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव,चोला श्रृंगार, महाहवन, सुंदरकांड, अखंड रामधुन और भव्य भंडारा, पढ़े खबर
नीमच। आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर, हवाई पट्टी रोड (पटवा स्कूल के आगे) पर भव्य धार्मिक आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में हनुमान जी के चोला श्रृंगार से होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। सुबह 9 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 1100 आहुतियों का भव्य हवन संपन्न होगा, जिसमें सभी भक्तजन पांच-पांच आहुतियां देकर सहभागिता करेंगे।

दोपहर 12:30 बजे से अखंड रामधुन का आयोजन प्रारंभ होगा, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा बहेगी। वहीं शाम 4 बजे से भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी।

इस अवसर पर गुरु एकांतवासी द्वारा एक महत्वपूर्ण धार्मिक निर्णय भी लिया गया है। इसके तहत श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर परिसर में प्रतिदिन अखंड रामधुन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंदिर परिसर में एक “राम झोपड़ी” का निर्माण किया गया है, जहां प्रतिदिन सुबह-शाम भक्तगण राम नाम का अखंड जाप करेंगे।

दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्राम एवं जल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।