RASHIFAL: मेष व्यापार में स्थिति थोड़ी नरम के आसार,सिंह लंबे समय से चल रहे विवादों और अदालती मामलों से राहत मिलने की उम्मीद,मकर स्वास्थ्य के प्रति रहे सचेत, मीन मित्रों के साथ व्यवहार में थोड़ी सावधानी बरतें, बाकी राशियों का केसा रहेगा आज का दिन पढ़े शुभांक सहित ये राशिफल

RASHIFAL: मेष व्यापार में स्थिति थोड़ी नरम के आसार,सिंह लंबे समय से चल रहे विवादों और अदालती मामलों से राहत मिलने की उम्मीद,मकर स्वास्थ्य के प्रति रहे सचेत, मीन मित्रों के साथ व्यवहार में थोड़ी सावधानी बरतें, बाकी राशियों का केसा रहेगा आज का दिन पढ़े शुभांक सहित ये राशिफल

मेष (Aries): आज आपको मितव्ययता यानी फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है, क्योंकि भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में स्थिति थोड़ी नरम रहेगी। संतोष बनाए रखने से ही सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। विवादों से दूर रहें। शुभांक-4-5-7

वृष (Taurus): किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज की गई यात्रा के परिणाम दूरगामी और सुखद होंगे। कामकाज में आ रही बाधाओं को आप अपनी सूझबूझ से दूर कर लेंगे। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने में आज आपको सफलता मिलेगी। शुभांक-3-5-7

मिथुन (Gemini): किसी भी नए कार्य की शुरुआत से पहले उसका उचित मूल्यांकन जरूर कर लें। दोपहर से पहले का समय आपके पक्ष में रहेगा। कारोबारी गतिविधियों में प्रगति होगी। दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। मेहमानों के आगमन से घर में खुशी रहेगी। शुभांक-5-7-9

कर्क (Cancer): आज आपको ज्ञानीजनों का सानिध्य प्राप्त होगा, जिससे मन में आध्यात्मिक विचार आएंगे। व्यापार में नए तालमेल और समन्वय बनेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किए गए कार्यों में लाभ मिलने के योग हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे और यात्रा की संभावना बनेगी। शुभांक-2-6-7

सिंह (Leo): लंबे समय से चल रहे विवादों और अदालती मामलों से राहत मिलने की उम्मीद है। आपके परिश्रम से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बाहरी और आंतरिक सहयोग से बाधाएं दूर होंगी। लेन-देन के मामलों में सफलता मिलेगी और भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। शुभांक-4-6-8

कन्या (Virgo): आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, सावधानी बरतें। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार में ध्यान देने से अच्छी सफलता मिलेगी। आप खुद को अधिक सक्रिय महसूस करेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय और व्यय की स्थिति संतुलित बनी रहेगी। शुभांक-3-5-7

तुला (Libra): शारीरिक सुख और बेहतर स्वास्थ्य के लिए बुरी आदतों और व्यसनों का त्याग करें। शिक्षा के क्षेत्र में आज स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। खान-पान में सावधानी बरतें। व्यापार में प्रगति के संकेत हैं, हालांकि भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शुभांक-2-4-6

वश्चिक (Scorpio): आज कार्यसिद्धि के प्रबल योग हैं, काम तेजी से पूरे होंगे। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा और शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। व्यापार और नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। मातृ पक्ष से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। शुभांक-2-4-7

धनु (Sagittarius): आज आपको इच्छित फल की प्राप्ति होगी, मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारी कार्यों में प्रगति के साथ-साथ लेन-देन की बाधाएं दूर होंगी। धार्मिक कार्यों में समय और धन दोनों व्यय हो सकते हैं। दूसरों के सहयोग से आपके महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। शुभांक-3-5-8

मकर (Capricorn): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, शरीर थोड़ा कमजोर महसूस हो सकता है। ले-देकर काम बनाने की कोशिश न करें, परिणाम विपरीत हो सकते हैं। आज विवादों और कलह का डर बना रहेगा। अपने करीबी लोगों पर नजर रखें, क्योंकि कोई हितैषी ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचा सकता है। शुभांक-3-6-9

कुम्भ (Aquarium): आर्थिक पक्ष आज काफी मजबूत रहने वाला है। मेल-मिलाप और नेटवर्किंग से आपके काम बनेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम-प्रसंग के मामलों में निकटता आएगी। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। शुभांक-3-5-7

मीन (Pisces): नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति की संभावना बन रही है। मित्रों के साथ व्यवहार में थोड़ी सावधानी बरतें। व्यापार और व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपनी जीवनशैली में सुधार करें और व्यसनों से दूर रहें। शुभांक-5-8-9