NEWS: रामपुरा अस्पताल को मिले 6 नए डॉक्टर, भदाना में भी हुई चिकित्सक की पदस्थापना, विधायक मारू की पहल से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी मजबूती, पढ़े खबर
रामपुरा। प्रदेश सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू की अनुशंसा पर रामपुरा और आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शासकीय अस्पताल रामपुरा में 6 चिकित्सकों तथा भदाना अस्पताल में 1 चिकित्सक की पदस्थापना की गई है। इन नियुक्तियों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने रामपुरा नगर, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और शासकीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की थी।

विधायक मारू की अनुशंसा और प्रयासों के बाद रामपुरा के शासकीय अस्पताल में 6 चिकित्सकों एवं भदाना अस्पताल में 1 चिकित्सक की पदस्थापना की गई है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ ही आमजन को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

रामपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में चिकित्सकों की पदस्थापना को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है। इस निर्णय पर क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार एवं विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के प्रति आभार व्यक्त किया है। नई पदस्थापनाओं से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।