आज का राशिफल: किस्मत का बड़ा खेल कहीं धन लाभ तो कहीं नुकसान का संकेत, जानिए आपकी राशि का पूरा हाल, पढ़े ये राशिफल
मेष राशि
आज सावधानी और धैर्य बेहद जरूरी है। बिजनेस में नुकसान की आशंका है, इसलिए पुरानी गलतियों से सीख लें। बेवजह दूसरों के मामलों में बोलना नुकसान दे सकता है। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। जीवनसाथी से बातचीत ही विवाद सुलझाएगी।
वृष राशि
आय-व्यय का संतुलन बनाए रखना आज जरूरी है। किसी की बात दिल दुखा सकती है, लेकिन नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। परिवार का साथ मिलेगा और कोई खुशी देने वाला सरप्राइज मिल सकता है।
मिथुन राशि
पैतृक संपत्ति मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में आ रही समस्याएं भाईयों के सहयोग से हल हो सकती हैं। उधार चुकाने का समय है। विवाद से बचें और प्रॉपर्टी के मामले में फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरा दिन रहेगा। गलत तरीकों से धन कमाने से बचें। परिवार के साथ शुभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
सिंह राशि
दिन मिला-जुला रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन संतान को लेकर चिंता रहेगी। घर में धार्मिक माहौल बनेगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि
जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। नए काम या पार्टनरशिप के मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

तुला राशि
वाहन चलाते समय सतर्क रहें, खर्च बढ़ सकता है। कोई फैसला बाद में पछतावा दे सकता है। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे।
वृश्चिक राशि
दिन सामान्य रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन आलस्य नुकसान कर सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी की इच्छा पूरी करने का मौका मिलेगा।
धनु राशि
आज खुशी और मौज-मस्ती का दिन है। रुके काम पूरे होंगे और धन लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। भविष्य के लिए योजनाएं बनाना फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि
सेहत कमजोर रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। काम और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मान मिलेगा, लेकिन परिवार में हल्का तनाव संभव है।
कुंभ राशि
आज का दिन बेहतर रहेगा। नए अवसर मिलेंगे और आय बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। पढ़ाई में मन लगेगा और कोई इच्छा पूरी हो सकती है। घर में खुशखबरी मिल सकती है।
मीन राशि
मन भटका रहेगा, जिससे काम प्रभावित हो सकते हैं। सोच-समझकर फैसले लें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। धन वापसी के संकेत हैं।
