BIG NEWS: जीरन कॉलेज में बवाल: एक बार फिर एबीवीपी पहुंचा परिसर, मेन गेट पर जड़ा ताला, लगाए मुर्दाबाद के नारे, किया प्रिंसिपल दीपा कुमावत के खिलाफ उग्र प्रदर्शन,जांच टीम के सामने हो चुका हंगामा,पढ़ें पूरी खबर
जीरन। नगर के महाविद्यालय में चल रहा विवाद अब पूरी तरह सड़कों पर आ गया है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रिंसिपल दीपा कुमावत के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए आज कॉलेज पहुंचा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। और प्रदर्शन कर "कालेज प्रशासन मुर्दाबाद", :होश में आओ" जैसे नारे लगाकर जमकर नारेबाजी करी। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज परिसर में पिछले कुछ समय से लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है, जिससे शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि प्रशासनिक समन्वय की कमी के कारण महाविद्यालय की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं और विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

दो दिन पहले ही जाँच टीम के सामने प्रिंसिपल दीपा कुमावत और महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सोनी के बीच कथित हाथापाई का मामला भी सामने आया है। जिस पर डॉ. शिखा सोनी ने जीरन थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे उन्होंने प्रिंसिपल दीपा कुमावत पर मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। दो दिन पूर्व हुए इस घटना से कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

वंही एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में हमारे द्वारा पहले ज्ञापन दिया गया था। जिस पर आज तक प्रिंसिपल दीपा कुमावत के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

तो आज हमारे द्वारा फिर से कॉलेज में विरोध प्रदर्शन कर प्रिंसिपल दीपा कुमावत के स्थानांतरण को लेकर जीरन नायब तहसीलदार शत्रुधन चतुर्वेदी को ज्ञापन सोपा गया साथ संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो इसी तरह क्रमबद्ध आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है।