BIG NEWS : नशे के खिलाफ खाकी का बड़ा एक्शन, लक्जरी कार से लाखों का अवैध डोडाचूरा जप्त, जोधपुर जिले के तस्कर दिनेश और रूघाराम धाराएं, अब माल देने वाले रायसिंहपुरा के कारूलाल की तलाश शुरू, ये कार्यवाही सरवानिया महाराज चौकी पुलिस की, पढ़े खबर
नशे के खिलाफ खाकी का बड़ा एक्शन
नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत एसपी अंकित जायसवाल, एएसपी नवलसिंह सिसौदिया एवं जावद एसडीओपी रोहीत राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में विशेष अभियान के अंतर्गत 166 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त करने में सरवानिया महाराज चौकी पुलिस ने सफलता प्राप्त की।
पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार, दिनांक 06.04.2026 को पुलिस थाना जावद चौकी सरवानिया महाराज पर मुखबीर द्वारा सफेद रंग की एक होन्डा जैज कार क्र. DL.7.CK.7931 से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा तस्करी हेतु लेकर जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर ग्राम लासुर-बागरेड रोड, गुलानिया भेरूबावजी के पास नाकाबंदी नाकाबन्दी की जाकर आरोपी के कब्जे से 166 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए सफेद रंग की होन्डा जैज कार क्र. DL.7.CK.7931 को जप्त किया।
साथ ही आरोपी चालक दिनेश पिता शेराराम जाट (28) व रूघाराम पिता निम्बाराम जाट (32) निवासी ग्राम बिरसालू कला पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ की जाकर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा उपलब्ध कराने वाले कालु उर्फ कारूलाल पिता बंशीलाल बंजारा निवासी रायसिंहपुरा पुलिस थाना नीमच सिटी को भी सह आरोपी बनाया गया।
बरामद मशरुका-
कुल 166 किलोग्राम मादक पदार्थ डोडाचुरा
एक सफेद रंग की होन्डा जैज कार क्र. DL.7.CK.7931
कुल अनुमानित मूल्य: लगभग 6.30.000 रुपये
आरोपी-
- दिनेश पिता शेराराम जाट (28) निवासी ग्राम बिरसालू कला पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर
- रूघाराम पिता निम्बाराम जाट (32) निवासी ग्राम बिरसालू कला पुलिस थाना खेड़ापा जिला जोधपुर राजस्थान
- कालु उर्फ कारूलाल पिता बंशीलाल बंजारा निवासी रायसिंहपुरा पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच ( फरार आरोपी )
सराहनीय भूमिका- पुलिस टीम चौकी सरवानिया महाराज थाना जावद