NEWS: ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के रामपुरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बालाजी धाम में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, पढ़े खबर

NEWS: ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के रामपुरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बालाजी धाम में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, पढ़े खबर

रामपुरा। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया गया। मंत्री श्री शुक्ला ने रामपुरा पहुंचने से पूर्व बस स्टैंड स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास के लिए बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात वे पुराना बस स्टैंड स्थित विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं स्वागत अभिनंदन के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।

मंत्री श्री शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों से उन्हें अवगत कराया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, महामंत्री कैलाश देवड़ा, सांसद प्रतिनिधि विजय दानगढ़, विधायक प्रतिनिधि दीपक मरर्चा, कैलाश बैरागी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीदार, पार्षद प्रतिनिधि सम्राट दीक्षित, अजय विश्वास जोशी, शिवम पटीगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।