NEWS:220 KV नीमच से जुड़े 33 KV फीडरों पर सरोदा फीडर द्विभाजन कार्य के चलते मंगलवार, 06 अक्टूबर को इन इलाको मे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, पढ़े खबर
नीमच। 220 KV नीमच ग्रिड से निकलने वाले 33 KV झांझरवाड़ा-I एवं II, धनेरिया, नयागांव, जावद और सरोदा फीडर पर मंगलवार 06 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा सरोदा फीडर के द्विभाजन कार्य के चलते सुरक्षा की दृष्टि से यह शटडाउन लिया जा रहा है।
विद्युत विभाग ने संबंधित ग्रिड ऑपरेटर, टीए एवं फैक्ट्री उपभोक्ताओं से अपने साथियों एवं अधिकारियों को इसकी सूचना देने की अपील की है। विभाग ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार विद्युत बंद रहने की अवधि कम या अधिक की जा सकती है।
इन क्षेत्रों में असर:
झांझरवाड़ा, जेसिंगपुरा, बम्बोरा, रामनगर, घसुंडी, धनेरिया, दारुखेड़ा, बिसलवासकलां, कनावटी सहित संबंधित 33/11 KV ग्रिड क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा ज्ञानोदय मेडिकल हॉस्पिटल, अरिहंत फर्टिलाइजर, धानुका इंडस्ट्री चंगेरा मंडी, गोल्ड क्रिस्ट स्टोन क्रेशर, हिंगोरिया नगर पालिका, अन्नपूर्णा रिट्रीट, हकीमी रस्सी फैक्ट्री, विश्वेश्वरा डेनिम प्राइवेट लिमिटेड, स्वराज-I एवं II, चायन्स एनी. एकेडमी, आरएन टफन ग्लास, अग्रवाल सोया, हरकियाखाल नगर पालिका (जाजू सागर डेम) सहित अन्य उपभोक्ता भी प्रभावित होंगे।
विभाग ने कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट, सुरक्षा जूते, हैंड ग्लव्स, सीढ़ी एवं अर्थ रॉड का उपयोग करते हुए अधिकृत परमिटधारी व्यक्ति से संपर्क कर ही कार्य करने को कहा गया है।
नोट: विद्युत आपूर्ति बंद रहने का समय कार्य की आवश्यकता के अनुसार घटाया-बढ़ाया जा सकता है।