BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा मे गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार,बेटे के साथ मिलकर कर रहा था तस्करी, पूछताछ में हुआ खुलासा, पढ़े ये खबर

गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा मे गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार,बेटे के साथ मिलकर कर रहा था तस्करी

BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा मे गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार,बेटे के साथ मिलकर कर रहा था तस्करी, पूछताछ में हुआ खुलासा, पढ़े ये खबर

मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 किलो 230 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सपानिया निवासी एक व्यक्ति अपने खेत पर बने बाड़े के पास बड़ी मात्रा में गांजा रखे हुए है और उसे किसी बाहरी व्यक्ति को सप्लाई करने की तैयारी में है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी गुमानसिंह (62 वर्ष) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टों में रखे छोटे-छोटे पैकेटों में कुल 50.230 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹7.5 लाख है, जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गांजा उसके बेटे नारायण सिंह द्वारा लाया गया था, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

गरोठ थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अवैध नशे के कारोबार पर गरोठ पुलिस का कड़ा प्रहार, क्षेत्र में मचा हड़कं