NEWS : सामाजिक क्षेत्र और सनातन सेवा में निभाई अहम भूमिका, तो गुरु एकांतवासी को मिली डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि, नीमच के चमत्कारी बालाजी के पुजारी ने कुछ यूं दिया अपना योगदान, पढ़े खबर
सामाजिक क्षेत्र और सनातन सेवा में निभाई अहम भूमिका
नीमच। दिल्ली वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन दिल्ली द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में नीमच निवासी श्री चमत्कारी बालाजी के मुख्य पुजारी, गुरु एकांतवासी को सामाजिक क्षेत्र, सनातन सेवा मैं उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए डाक्ट्रेट कि मानद उपाधि प्रदान की गई।

यह कार्यक्रम नई दिल्ली मेपल गोल्ड ब्रैकवेट पश्चिम विहार होटल में संपन्न हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गुलशन ग्रोवर, तिहाड़ जेल के डीएसपी अजय जी भाटिया ने उपाधि प्रदान की विशिष्ट अतिथि दिल्ली नगर निगम ग्रामीण समिति के अध्यक्ष योगेश राणा दिल्ली कालिका मंदिर के महंत योगेश भारद्वाज पुष्प राज, आदि गणमान्य लोग मौजूद थे समारोह में भारत के विभिन्न राज्यों के लोगों ने शिरकत की गुरु एकांतवासी को डॉक्टैट कि मानद उपाधि के सम्मान से नवाजे जाने पर कहीं गणमान्य लोगों एवं भक्तों में खुशी व्यक्त कर बधाई थी।
