NEWS: महू-नीमच हाईवे की चौपाटी अब चमकेगी 65 फीट ऊंची रोशनी से, डिप्टी CM की मंजूरी के बाद तेज़ी से शुरू हुआ हाई मास्क प्रोजेक्ट, आज हुआ निरीक्षण और नपती कार्य, पढ़े खबर
पिपलियामंडी: नगर के महू-नीमच हाईवे स्थित चौपाटी क्षेत्र में अब जल्द ही 65 फीट ऊंचा हाई मास्क लाइट लगाया जाएगा। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया के प्रयासों और आमजन की पहल पर प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा द्वारा MPRDC के माध्यम से इस महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति दिलाई गई है।

शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों की टीम ने चौपाटी स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान हाई मास्क लाइट लगाने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करते हुए फीता डालकर नपती की गई। अधिकारियों ने तकनीकी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कार्य को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।

हाई मास्क लाइट लगने से चौपाटी क्षेत्र में रात्रि के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था होगी, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। साथ ही यह पहल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सौंदर्य में भी चार चांद लगाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, सीएमओ प्रवीण सेन, उपयंत्री राजेश उपाध्याय, टोल टैक्स मैनेजर आरएल मेघवाल, एमपीईबी सुपरवाइजर श्री प्रजापत, सभापति कमल गुर्जर, टोनु कमल तिवारी, संजय धनोतिया, नप कर्मचारी महावीर जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
