BIG NEWS : पिपलियामंडी बही चौपाटी पर दर्दनाक हादसा, दंपति और मासूम घायल,तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, तीन जिंदगी अस्पताल पहुंची,पढ़े ये खबर
पिपलियामंडी बही चौपाटी पर दर्दनाक हादसा, दंपति और मासूम घायल,तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, तीन जिंदगी अस्पताल पहुंची
पिपलियामंडी।
महू-नीमच हाईवे स्थित बही चौपाटी पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दंपति और उनका मासूम बच्चा घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपलियामंडी निवासी साहिल मंसूरी (31), उनकी पत्नी चांदनी (29) और 3 वर्षीय पुत्र राहिल बाइक से जावरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बही चौपाटी के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल टोल एम्बुलेंस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जहां पैरामेडिकल स्टाफ विशाल गिरीश भाटी और पायलट गोविंद सिंह देवड़ा ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हालत गंभीर होने के चलते तीनों को जिला अस्पताल मंदसौर रेफर किया गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।