BIG NEWS: मंदसौर में खूनी वारदात से मचा हड़कंप... सुबह फूल तोड़ने निकले युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, मौके पर मौत, हत्यारे फरार", पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर

BIG NEWS: मंदसौर में खूनी वारदात से मचा हड़कंप... सुबह फूल तोड़ने निकले युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, मौके पर मौत, हत्यारे फरार", पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर

मंदसौर। शहर के अभिनंदन क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब फूल तोड़ने निकले एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे अभिनंदन क्षेत्र स्थित सुंदरम वाटिका के पास ढाबे के नजदीक कर्मचारी कॉलोनी अभिनंदन निवासी रवि माली फूल तोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रवि माली की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने रवि माली पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।