BIG BREKAING : हर्कियाखाल डैम में बड़ा हादसा, किनारे पर खड़ा युवक हुआ लापता, पुलिस और गौताखोरों की टीम मौके पर, रेसक्यू ऑपरेशन जारी, पढ़े खबर
हर्कियाखाल डैम में बड़ा हादसा
नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना क्षेत्र में मौजूद जाजू सागर बांध यानी हर्कियाखाल डेम में मछली पकड़ने गया एक व्यक्ति अचानक लापता हो गया। जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया, और लापता युवक के अन्य साथियों ने पुलिस को सूचना दी। फिर मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने युवक को खौजना शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि, गुरूवार सुबह कुछ लोग डैम में जाल बिछाकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान नीमच के गांधी नगर निवासी 45 वर्षीय रूपेंद्र पिता रमेश चारण नाम का युवक पानी किनारे पहुंचा और अचानक लापता हो गया। घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों को कहना है कि, युवक को संभवतः मछरमच्छ खिंचकर ले गया। हालांकि जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी, एनडीआरएफ और नगर पालिका की टीम मौके पर है, और गौताखोरों द्वारा लगातार लापता युवक की तलाश की जा रही है।
