NEWS: जनसुनवाई में 35 शिकायतों का त्वरित निराकरण, एसपी विनोद कुमार मीणा ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश,पढ़े खबर

NEWS: जनसुनवाई में 35 शिकायतों का त्वरित निराकरण, एसपी विनोद कुमार मीणा ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश,पढ़े खबर

मंदसौर। जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत आज कुल 35 आवेदकों की शिकायतें सुनकर उनका त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल, एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापत, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर शिवांशु मालवीय भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को प्रत्यक्ष सुनते हुए संबंधित अनुभागों के थाना/चौकी प्रभारियों को विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है, और जनसुनवाई के माध्यम से पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।