BIG NEWS : पिपलियामंडी में नकबजनी का अपराध, और 10 महीने पहले नाबालिग का अपहरण, FIR के बाद मंदसौर पुलिस की जांच, कड़ी से कड़ी जोड़ी, तो हुए चौकाने वाले खुलासे, बालिका को किया दस्तयाब, 13 साल पुरानी घटना का भी खुलासा, इस किडनेपिंग का कनेक्शन नीमच जिले के कानाखेड़ा गांव से, पढ़े खबर

पिपलियामंडी में नकबजनी का अपराध

BIG NEWS : पिपलियामंडी में नकबजनी का अपराध, और 10 महीने पहले नाबालिग का अपहरण, FIR के बाद मंदसौर पुलिस की जांच, कड़ी से कड़ी जोड़ी, तो हुए चौकाने वाले खुलासे, बालिका को किया दस्तयाब, 13 साल पुरानी घटना का भी खुलासा, इस किडनेपिंग का कनेक्शन नीमच जिले के कानाखेड़ा गांव से, पढ़े खबर

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद मीना द्वारा इस आशय के निर्देश ईकाई के समस्त थाना प्रभारियो को दिये है कि वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है जिसके अपह्त बालिकाओं की पतारसी हेत पर संभव प्रयास किये जावें। उक्त निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह भास्कर के निर्देशन में दिनांक- 13.06.25 को अलावदाखेडी से अपहरण की गई बालिका का पता लगाने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार, दिनांक- 14.06.25 को फरियादी निवासी अलावदाखेडी ने थाने पर आकर प्रथम सूचना लेख करवाई की उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बालिका को कोई अज्ञात बदमाश दिनांक- 13.06.25 को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 309/25 धारा- 137 (2) बीएनएस की प्रथम सूचना लेख कर तकनीकी जानकारी साइबर सेल से प्राप्त की गई तथा बालिका के निवास के पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की। बालिका के पूर्व में आने जाने वाले परिचितों से भी जानकारी प्राप्त की जाकर साक्ष्य संकलित किए गए एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीमे नीमच, छोटीसादडी, निंबाहेडा राजस्थान की ओर लगातार रवाना की जाकर बालिका का पता लगाने के प्रयास किए गए।

अंततः दिनांक 11.04.26 को शहर कोतवाली मंदसौर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को कानाखेडा नीमच से तलाश कर पता लगाने व आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उक्त अपराध में बालिका के कथनों के आधार पर पाक्सो एक्ट की एवं बलात्कार से संबंधित सुसंगत धाराओं को बढाया गया है। प्रकरण में मेडिकल परीक्षण एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

पुलिस टीम- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, उनि उषा बारिया, प्रआर रामनारायण नागदा, प्रआर दिनेश धाकड, आर भानु प्रताप, म.आर शायर गुर्जर, मंआर शानु राठौर की सराहनीय भूमिका रही।