NEWS: संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत अजा कार्यकर्ता सम्मेलन 22 को नीमच में, पढ़े खबर

NEWS: संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत अजा कार्यकर्ता सम्मेलन 22 को नीमच में, पढ़े खबर

नीमच। भारतीय संविधान, आरक्षण एवं लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नीमच द्वारा जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 22 सितंबर मंगलवार को किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन, नीमच में आयोजित होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल आर्य एवं जिला महासचिव किशन जैनवार ने बताया कि सम्मेलन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार तथा जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के अध्यक्ष तरुण बाहेती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग, नीमच के अध्यक्ष राकेश जावरिया करेंगे। वहीं मंदसौर जिला प्रभारी हीरालाल परमार एवं नीमच जिला प्रभारी महेश वीरवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

राकेश जावरिया ने बताया कि भारतीय संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र के मुद्दों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संघर्ष किया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

इसी अभियान की श्रृंखला में नीमच में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने जिले के सभी ब्लॉकों से अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में सहभागी बनने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।