BIG NEWS : “प्यार बना जानलेवा साजिश!” पति को बेहोश कर कैंची से हमला करने वाली पत्नी 24 घंटे में गिरफ्तार, शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पढ़े खबर 

BIG NEWS : “प्यार बना जानलेवा साजिश!” पति को बेहोश कर कैंची से हमला करने वाली पत्नी 24 घंटे में गिरफ्तार, शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पढ़े खबर 

मंदसौर। शामगढ़ पुलिस ने गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सनसनीखेज मामले का खुलासा कर मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा (भा.पु.से.) के निर्देशन में गंभीर अपराधों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील (गरोठ) एवं एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण:

दिनांक 31.03.2026 को फरियादी सूरजसिंह (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बिशन्या, थाना शामगढ़) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी मनीषा ने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके दोनों हाथ पीछे बांध दिए और मुंह पर कपड़ा बांधकर जान से मारने की नियत से कपड़ा काटने वाली कैंची से सीने, गले, कंधे और पीठ पर वार कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शामगढ़ में धारा 109(1), 123 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मनीषा (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बिशन्या, थाना शामगढ़, जिला मंदसौर) को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है।

सराहनीय कार्य:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप डांगी, सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, प्रआर 49 धनपाल जाट, मआर 181 रितु सोनी, आर.148 विशाल सिंह सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।