BIG NEWS : नीमच के बीचों-बीच खाटू श्याम मंदिर में चोरी,दानपात्र तोड़कर पैसे निकाल फरार ये चोर,पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं,मंदिर समिति ने थाने में दी शिकायत,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जुटी जांच में,पढ़े ये खबर

नीमच के बीचों-बीच खाटू श्याम मंदिर में चोरी,दानपात्र तोड़कर पैसे निकाल फरार ये चोर,पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं,मंदिर समिति

BIG NEWS : नीमच के बीचों-बीच खाटू श्याम मंदिर में चोरी,दानपात्र तोड़कर पैसे निकाल फरार ये चोर,पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं,मंदिर समिति ने थाने में दी शिकायत,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जुटी जांच में,पढ़े ये खबर

नीमच। शहर के बीचों-बीच स्थित खाटू श्याम मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। हैरानी की बात यह रही कि इस घटना को एक छोटे बालक द्वारा अंजाम दिया गया, जिसकी पूरी हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, बालक पहले दानपात्र से पैसे निकालने का प्रयास करता रहा, लेकिन जब वह सफल नहीं हुआ तो उसने पूरा दानपात्र ही उठाकर वहां से फरार हो गया। बाद में उसने दानपात्र को पास ही कहीं ले जाकर उसमें से पैसे निकाल लिए और खाली दानपात्र को वहीं फेंक दिया।

घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने इस मामले की शिकायत कैंट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और बालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस मंदिर में पहले भी इस तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिर समिति ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।