BIG NEWS : 12 हजार करोड़ का खिमला पावर प्लांट बना ‘मौत का गढ़’! निर्माण के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों का उग्र हंगामा, पढ़े रुपेश सारु की ये खबर
रामपुरा। तहसील क्षेत्र के खिमला गांव के पास बन रहे हजारों करोड़ के बिजली प्लांट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों और मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा खड़ा कर दिया।

काम के दौरान मौत, मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, ग्रीनको कंपनी द्वारा करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से विशाल बिजली प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक हुए हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे प्लांट क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा में लापरवाही के आरोप
जैसे ही घटना की खबर फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने प्लांट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा है। उनका कहना है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

मुआवजे और कार्रवाई की मांग
गुस्साए ग्रामीणों और मजदूर संगठनों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, हालात काबू में करने की कोशिश
स्थिति बिगड़ते देख रामपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अतिरिक्त बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार लोगों को समझाइश दी जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक मौके पर तनाव बना हुआ है।
बड़ा सवाल: क्या मजदूरों की सुरक्षा भगवान भरोसे?
इस घटना ने एक बार फिर बड़े प्रोजेक्ट्स में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब तक लापरवाही की कीमत मजदूरों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी