BIG NEWS: भरोसे का खून! दोस्त ने ही रची लूट की साजिश, चाकू-पत्थर से हमला कर 3.18 लाख लूटे, नीमच सिटी पुलिस ने 48 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा,पढ़े खबर

BIG NEWS: भरोसे का खून! दोस्त ने ही रची लूट की साजिश, चाकू-पत्थर से हमला कर 3.18 लाख लूटे, नीमच सिटी पुलिस ने 48 घंटे में किया सनसनीखेज खुलासा,पढ़े खबर

नीमच। शहर में हुई एक खौफनाक और चौंकाने वाली लूट की वारदात का नीमच सिटी पुलिस ने बेहद तेजी और सटीक कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। भरोसे का फायदा उठाकर दोस्त द्वारा ही की गई इस वारदात ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पूरी लूटी गई राशि 3 लाख 18 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

पुलिस मुख्यालय के अभियान में बड़ी सफलता

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

पूरी वारदात – कैसे बना दोस्त ही दुश्मन

दिनांक 25 मार्च 2026 को फरियादी महेश चंद्र सिंहल (67 वर्ष), निवासी कान्वेंट स्कूल गेट नंबर 03 के सामने, नीमच ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कपड़ा व्यापारी हैं और उनकी दुकान पर अकरम नामक युवक पिछले कई वर्षों से काम कर रहा है, जो बाजार से उधारी के रुपये कलेक्शन करता है। घटना वाले दिन अकरम अपने दोस्त राधेश्याम भील (जो पहले उसी दुकान पर काम करता था) के साथ मोटरसाइकिल से सरवानिया से नीमच लौट रहा था। इसी दौरान राधेश्याम ने पेशाब का बहाना बनाकर अकरम को भेरू घाटी, मालखेड़ा रोड स्थित सुनसान इलाके में ले गया। जैसे ही अकरम वहां रुका, आरोपी राधेश्याम ने अचानक उस पर चाकू और पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद उसके पास मौजूद 3 लाख 18 हजार रुपये से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस की सूझबूझ से 48 घंटे में गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 27 मार्च 2026 को आरोपी राधेश्याम उर्फ श्यामू पिता जमनालाल भील (22 वर्ष), निवासी ग्राम डुंगरपुर थाना रतनगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात कबूल कर ली।

 बरामदगी – पूरी लूटी रकम और बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:

₹3,18,000 नगद (पूरी लूटी गई राशि)

बिना नंबर की हीरो होंडा कंपनी की काले रंग की मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹40,000) बरामद कर ली है।

सराहनीय पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान, सायबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे सहित थाना नीमच सिटी पुलिस और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।