BREAKING NEWS: 5 महीने बीते, FIR तक नहीं! पत्रकार की दुकान में चोरी के बाद रामपुरा प्रेस क्लब का फूटा गुस्सा, कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकारों ने खोला मोर्चा, पढ़े खबर

BREAKING NEWS: 5 महीने बीते, FIR तक नहीं! पत्रकार की दुकान में चोरी के बाद रामपुरा प्रेस क्लब का फूटा गुस्सा, कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकारों ने खोला मोर्चा, पढ़े खबर

रिपोर्ट :- रुपेश सारु 

रामपुरा। नगर के प्रमुख छोटा बाजार में 25-26 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि को हुई चोरी की वारदात पर अब पत्रकारों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। वरिष्ठ पत्रकार तरुण कीमती के संस्थान नागेश्वर जलेश्वर ज्वेलर्स तथा समीप स्थित शैलेंद्र लक्षकार की दुकान में चोरी की घटना हुई थी।

घटना की सूचना उसी रात पुलिस द्वारा तरुण कीमती को दी गई थी। अगले ही दिन मामले की लिखित शिकायत थाना रामपुरा में प्रस्तुत की गई। उस दौरान थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई और जल्द मामले के खुलासे का आश्वासन दिया था। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने की बात भी कही गई थी।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि घटना के पांच माह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। जबकि चोरी की यह वारदात विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई केवल मौखिक आश्वासनों तक ही सीमित रही।

इसी बात को लेकर अब प्रेस क्लब रामपुरा के पत्रकार लामबंद हो गए हैं। सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी विपिन मसीह को सौंपा और मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।