BIG NEWS: रात को दोस्तों संग घूमने निकला युवक लापता… हुआ सुबह सोशल मीडिया पर MSG वाइरल,और दोपहर में मिली कुए में लाश, इलाके में फैली सनसनी,जीरन पुलिस जांच में जुटी, पढ़े खबर
जीरन। क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह सोशल मीडिया पर एक युवक के गुमशुदा होने का संदेश वायरल हुआ और कुछ ही घंटों बाद दोपहर में उसी युवक की लाश तालाब में मिली।

मिली जानकारी के अनुसार, आदित्यराजसिंह पिता दिलीपसिंह चन्द्रावत, निवासी गरनाई थाना नाहरगढ़, पोस्ट संजीत, तहसील मल्हारगढ़, जिला मंदसौर, अपने नाना गोविंद सिंह (सेवानिवृत्त लाइनमैन) के यहाँ गर्मियों की छुट्टियां बिताने आया था। वह 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे जीरन में अपने मामाजी के यहां से दोस्तों के साथ टहलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। परिजनों द्वारा सुबह सोशल मीडिया पर गुमशुदगी का मैसेज वायरल किया गया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

इसी बीच, आज दोपहर जीरन तालाब के किनारे फिल्टर प्लांट के पास बने कुए में एक शव तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जीरन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।