BREAKING NEWS: खेत में नजर पड़ी तो मच गई हलचल... करीब 1 घंटे तक चलता रहा रेस्क्यू! आखिर मूंगफली के खेत में ऐसा क्या मिला, जिसे देखकर ग्रामीण भी रह गए हैरान?, जानने के लिये पढ़े पूरी खबर

BREAKING NEWS: खेत में नजर पड़ी तो मच गई हलचल... करीब 1 घंटे तक चलता रहा रेस्क्यू! आखिर मूंगफली के खेत में ऐसा क्या मिला, जिसे देखकर ग्रामीण भी रह गए हैरान?, जानने के लिये पढ़े पूरी खबर

रिपोर्ट :- मनीष जोलानिया

मनासा। ग्राम परदा के समीप मूंगफली के खेत में अचानक करीब 12 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत में अजगर की मौजूदगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे तक मशक्कत कर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम भाटखेड़ी निवासी घनश्याम पिता बंशीलाल पाटीदार ने उपवनमंडलाधिकारी मनासा कुलदीप सिंह ठाकुर को सूचना दी कि ग्राम परदा के समीप उनके मूंगफली के खेत में बड़ा अजगर दिखाई दिया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्परता दिखाई और वन परिक्षेत्राधिकारी मनासा के माध्यम से रेस्क्यू टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। खेत में पहुंचे दल ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने लगभग 12 फीट लंबे और करीब 20 किलो वजनी अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर की जांच की गई, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया।

इसके बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।

रेस्क्यू अभियान में बीट प्रभारी रावतपुरा महेश पाटीदार, बीट जमुनिया मनासा भानुप्रताप सिंह चुंडावत तथा शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गौड़ का विशेष योगदान रहा।