NEWS: 125वीं जयंती पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा का भव्य श्रद्धांजलि अर्पण, गोमाबाई रोड स्थित प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, पढ़े खबर

NEWS: 125वीं जयंती पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा का भव्य श्रद्धांजलि अर्पण, गोमाबाई रोड स्थित प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, पढ़े खबर

नीमच। महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने रोटरी डायमंड पार्क के समीप गोमाबाई रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, सिद्धांतों और देश निर्माण में दिए गए योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार, हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, राकेश "पप्पू" जैन, अर्जुन सिंह सिसोदिया, आदित्य मालू, निलेश पाटीदार, रोशन वर्मा, मनोज माहेश्वरी, केतन खंडेलवाल, अमन दीवान, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव, मुखर्जी मंडल महामंत्री विक्की छाबड़ा सहित जिला, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास और जिला उपाध्यक्ष राकेश "पप्पू" जैन ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान और राष्ट्रहित के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अखंड भारत के संकल्प को मजबूती देने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।