BIG NEWS: रक्षाबंधन पर बहनों के लिए सरपंच बगदीराम गुर्जर की अनूठी पहल, 28 अगस्त को बस किराया रहेगा पूरी तरह निःशुल्क, पढ़े खबर
रिपोर्ट :- मनीष जोलानिया
मनासा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत भदवास के सरपंच बगदीराम गुर्जर ने क्षेत्र की बहनों के लिए अनूठी और सराहनीय पहल की है। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन बहनों के आने-जाने के लिए बस किराया पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

इस सुविधा का लाभ ग्राम भदवास सहित रतनपुरा, कड़ी, आंत्री एवं देवरी आंत्री की बहनें उठा सकेंगी। पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन पर बहनों को अपने मायके आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो और वे सुविधाजनक तरीके से अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकें।

सरपंच बगदीराम गुर्जर की ओर से की गई इस निःशुल्क बस व्यवस्था को लेकर क्षेत्र की बहनों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने भी पहल की सराहना करते हुए इसे भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रति सम्मान और सामाजिक सेवा की मिसाल बताया।

28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संबंधित गांवों की बहनों के लिए आने-जाने का बस किराया पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।