BIG NEWS: दोपहर में अचानक मचा हड़कंप, सड़क पर पसरा मातम!,राजस्थानी ढाबे के सामने ट्रक की चपेट में आई महिला,मौके पर गई जान, चालक हुआ फरार, पढ़े खबर
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। जमुनिया कला के पास राजस्थानी ढाबे के सामने ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, जमुनिया कला निवासी लीला पिता अमृतलाल सिकलीकर (35) बुधवार दोपहर राजस्थानी ढाबे के आसपास थीं। इसी दौरान नीमच की तरफ से मंदसौर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक RJ 17 GA 9015 की चपेट में वह आ गईं। टक्कर के बाद महिला को गंभीर चोटें आईं और उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट कमलेश रावत महिला को तत्काल जिला अस्पताल नीमच लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से निकल गया और ट्रक वहीं खड़ा रह गया। सूचना मिलने पर नीमच सिटी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
