BIG NEWS: नीमच में स्वास्थ्य क्रांति, विधायक दिलीप सिंह परिहार के हाथों 4 हाईटेक डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण, अब नहीं रुकेगी जिंदगी, हर मरीज को मिलेगा समय पर इलाज, पढ़े खबर
नीमच। मानव सेवा समिति द्वारा संचालित डायलिसिस सेंटर अब पूरे क्षेत्र में उत्कृष्ट मानव सेवा का प्रतीक बन चुका है। शासकीय जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित लोकार्पण समारोह में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि समिति के समर्पित प्रयास, कुशल स्टाफ और दानदाताओं की सेवा भावना ने इस सेंटर को एक आदर्श सेवा प्रकल्प बना दिया है।

4 नई मशीनों का लोकार्पण, मरीजों को बड़ी राहत
रोटरी क्लब नीमच के माध्यम से मानव सेवा समिति को 4 नई डायलिसिस मशीनें भेंट की गईं। यह पहल Rotary International के मंडल 3040 की ग्लोबल ग्रांट योजना के तहत की गई है। मंडलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा ने बताया कि पूरे मंडल में 51 मशीनें प्रदान की जा रही हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होगा।

वेटिंग खत्म, सुविधा दोगुनी
नई मशीनों के जुड़ने से अब मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा और डायलिसिस सेवाएं और तेज व प्रभावी होंगी। सेंटर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की गई।
हर दिन 3 शिफ्ट, हजारों मरीजों को लाभ
समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल ने बताया कि अभी तक 12 मशीनों से रोजाना 3 शिफ्ट में डायलिसिस हो रहा था, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नया हाल बनाकर 4 और मशीनें जोड़ी गई हैं।

चौंकाने वाला आंकड़ा:
सितंबर 2020 से मार्च 2026 तक 34,598 डायलिसिस वर्तमान में 85 मरीज नियमित उपचार ले रहे हैं
गरीबों के लिए बड़ी राहत
समिति सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत आयुष्मान व बीपीएल कार्डधारकों को निःशुल्क सेवा अन्य मरीजों को नाममात्र शुल्क पर सुविधा दी जा रही है। साथ ही हेपेटाइटिस B और C मरीजों के लिए अलग मशीनों की व्यवस्था भी की गई है।

दानदाताओं का सम्मान, सेवा का संकल्प
कार्यक्रम में प्रमुख दानदाताओं — कमला देवी भंसाली, सुबोध भंसाली, मनोज भंसाली, गिरधारीलाल गोयल, विष्णुजी बिंदल परिवार सहित कई समाजसेवियों का सम्मान किया गया।
दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और Paul Harris के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मंच पर सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।