BIG NEWS : स्प्रिंगवुड स्कूल का चमका सितारा: मोहम्मद सुफियान ने 95.52% अंक के साथ किया टॉप,कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से हासिल की शानदार सफलता,पढ़े ये खबर
स्प्रिंगवुड स्कूल का चमका सितारा: मोहम्मद सुफियान ने 95.52% अंक के साथ किया टॉप,कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से हासिल
नीमच, । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में स्प्रिंगवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मोहम्मद सुफियान (पिता – साबिर मंसूरी) ने 95.52 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, सुफियान शुरू से ही एक मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया।

इस उपलब्धि पर चीता खेड़ा स्थित मंसूरी परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए सुफियान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, विद्यालय परिवार ने भी सुफियान को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। “सुफियान की इस उपलब्धि ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।”