BIG NEWS: पिपलियामंडी की बेटी का राष्ट्रीय मंच पर जलवा... मधुर आवाज़ से जीता देश का दिल, सेमीफाइनल में शानदार जीत से मंदसौर का बढ़ाया मान, पढ़े खबर

BIG NEWS: पिपलियामंडी की बेटी का राष्ट्रीय मंच पर जलवा... मधुर आवाज़ से जीता देश का दिल, सेमीफाइनल में शानदार जीत से मंदसौर का बढ़ाया मान, पढ़े खबर

पिपलियामंडी। नगर के समाजसेवी सुनील देवरिया की छोटी बहन एवं पिपलियामंडी की प्रतिभाशाली बेटी अनीता माली ने अपनी सुरीली आवाज़ के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनीता माली ने देश के प्रतिष्ठित टीवी रियलिटी शो "इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन-6" के चौथे सेमीफाइनल राउंड में शानदार जीत दर्ज कर मंदसौर जिले को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

अनीता के इस शानदार प्रदर्शन से पिपलियामंडी सहित पूरे मंदसौर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके बेहतरीन गायन को दर्शकों और निर्णायकों ने खूब सराहा, जिसके चलते उन्हें 9.2 की शानदार रेटिंग भी प्राप्त हुई। यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा और मेहनत का बड़ा प्रमाण मानी जा रही है।

शो का प्रसारण 22 जुलाई 2026 (बुधवार) रात 11:55 बजे Zee Network के &TV चैनल पर किया जाएगा। वहीं, The Next Cinema सहित देश के विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म पर भी अनीता माली के गीत उपलब्ध होंगे।

अनीता माली की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता से पिपलियामंडी ही नहीं, बल्कि पूरे मंदसौर जिले के युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने की नई प्रेरणा मिली है।