शोक संवेदना: ब्लाक अध्यक्ष ओम दिवान के निवास पर पहुंचे,पूर्व मंत्री नाहट व सांसद मीनाक्षी नटराजन, माता जी के निधन पर जताया शोक, पढ़े खबर
नीमच। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ओम दीवान की माताजी स्वर्गीय यशोदा देवी दीवान के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया। पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ग्वालटोली स्थित दीवान के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की।

नेताओं ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर इस दुखद घड़ी में ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद
शोक व्यक्त करने पहुंचे नेताओं के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती, वरिष्ठ नेता अजीत काठेड, मनमोहन सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
