BIG NEWS: 69.5 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में मल्हारगढ़ थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, मुख्य सप्लायर और खरीदार गिरफ्तार, फरार तस्करों पर लगातार गिर रही पुलिस की गाज, पढ़े खबर

BIG NEWS: 69.5 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में मल्हारगढ़ थाना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, मुख्य सप्लायर और खरीदार गिरफ्तार, फरार तस्करों पर लगातार गिर रही पुलिस की गाज, पढ़े खबर

मंदसौर। मल्हारगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 69.5 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में डोडाचूरा सप्लाई करने वाला और खरीदने वाला दोनों शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल, एसडीओपी पिंटू बघेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि 16 जुलाई 2026 को मल्हारगढ़ पुलिस ने बिना नंबर की सफेद अल्टो कार से 69.5 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद कर आरोपी अरुण चौहान को गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने अब भारत चौहान (सप्लायर) निवासी लसुड़िया कदमाला तथा नरेश बारिया (खरीदार) निवासी मेहंदीखेड़ा, जिला झाबुआ को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।