NEWS : जनकल्याण की भावना, और गुरु एकांतवासी की चंद्र ग्रहण पर विशेष साधना, इस दिन होगा महाप्रसादी का आयोजन, पढ़े खबर

जनकल्याण की भावना

NEWS : जनकल्याण की भावना, और गुरु एकांतवासी की चंद्र ग्रहण पर विशेष साधना, इस दिन होगा महाप्रसादी का आयोजन, पढ़े खबर

नीमच। श्री चमत्कारी बालाजी मंदिर हवाई पट्टी रोड पटवा स्कूल के आगे साल का पहला चंद्र ग्रहण पर गुरु एकांतवासी की एक दिवसीय कठोर साधना 3 मार्च मंगलवार को दोपहर 3:20 से शुरू होकर शाम 6:45 पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण का समय आध्यात्मि साधना मंत्र जाप और ध्यान के लिए अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है क्योंकि इस दौरान किया गया जप सामान्य समय से कई गुना अधिक फलदाई होता है इस समय विशेष रूप से गुप्त साधना का फल कई गुना अधिक फलदाई होता है मंत्र सिद्ध हो जाते हैं। 

गुरु एकांतवासी विश्व जन कल्याण की भावनाओं को लेकर 16 वर्षों से निरंतर कठोर साधना काशी मणिकार्णिका घाट, कोलकाता कालीघाट, पावागढ़ गुजरात, मां कामाख्या असम, उज्जैन भैरवगढ़, नीमच शमशान, चित्तौड़ किले आदि पर की है और साधना निरंतर जारी है ग्रहण समाप्ति और सूतक काल हटने के बाद मंदिर शुद्धिकरण व आरती का आयोजन होगा