NEWS: रामपुरा में करोडो के विकास कार्यों का लोकार्पण, सफाई मित्रों का सम्मान, विधायक बोले—विकास में नहीं आने देंगे कोई कमी, पढ़े खबर

रामपुरा के विकास को नई रफ्तार, करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण; सफाई मित्रों को सम्मान, फोरलेन कनेक्टिविटी पर भी हुई चर्चा

NEWS: रामपुरा में करोडो के विकास कार्यों का लोकार्पण, सफाई मित्रों का सम्मान, विधायक बोले—विकास में नहीं आने देंगे कोई कमी, पढ़े खबर

रामपुरा। नगर परिषद रामपुरा में शनिवार, 3 अक्टूबर को 2.46 करोड़ की लागत से पूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसी अवसर पर ‘सफाई मित्र सुरक्षा व सम्मान शिविर’ का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता एवं मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कहा कि रामपुरा के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में ₹65,000 करोड़ की लागत से न्यूक्लियर पावर प्लांट की योजना स्वीकृत होने की बात कही और कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं।

सांसद सुधीर गुप्ता ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा क्षेत्र में आगामी विकास कार्यों को लेकर जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का विशेष सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय, मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीरदार, मंडल महामंत्री कैलाश देवड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्षद उपस्थित रहे।

फोरलेन सड़क से जोड़ने की योजना पर भी चर्चा

कार्यक्रम के बाद सांसद सुधीर गुप्ता एवं विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान रामपुरा को फोरलेन सड़क मार्ग से जोड़ने की योजना को लेकर भी बातचीत हुई।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत ने सभी का आभार व्यक्त किया।