BIG NEWS :नीमच में भीषण आग: कोल्ड स्टोरेज प्लांट बना आग का गोला, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार,झाझंरवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप, बंद प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा, पढ़े ये खबर

नीमच में भीषण आग: कोल्ड स्टोरेज प्लांट बना आग का गोला, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार,झाझंरवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में

BIG NEWS :नीमच में भीषण आग: कोल्ड स्टोरेज प्लांट बना आग का गोला, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार,झाझंरवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप, बंद प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा, पढ़े ये खबर

नीमच। शहर के झाझंरवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित एक फ्रूट कोल्ड स्टोरेज प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लांट से उठता काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। धुएं से पूरा इलाका कुछ देर के लिए ढक गया, जिससे आसपास के उद्योगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला और कुछ ही देर में पूरा प्लांट आग की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कुछ देर बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि यह कोल्ड स्टोरेज प्लांट पिछले कई दिनों से बंद पड़ा था, जिसके कारण अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। ऐसे में राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि प्लांट के अंदर रखी महंगी मशीनरी और अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही और हर कोई आसमान में उठते धुएं को देखता रहा।