NEWS: संवेदना और सेवा का सुंदर संगम, इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड ने जरूरतमंद बालिका को व्हीलचेयर भेंट कर दिया नया सहारा, पढ़े खबर
नीमच। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा एक सराहनीय सेवा प्रकल्प के तहत जरूरतमंद बालिका को व्हीलचेयर भेंट कर मानवता और संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

क्लब अध्यक्ष पूजा गर्ग ने बताया कि यह व्हीलचेयर सुशीला पगारिया द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर क्लब के सहयोग से सेवा भावना के साथ भेंट की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों के जीवन में सहारा बनते हैं, बल्कि समाज में मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर क्लब की सचिव पायल गुर्जर, कोषाध्यक्ष दिव्या जैन, पलक खंडेलवाल, लक्ष्मी शर्मा, निकिता पगारिया, डिंपल चांदना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने इस सेवा प्रकल्प में सक्रिय सहभागिता निभाई और भविष्य में भी इसी तरह समाजहित के कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा पगारिया परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।