BIG BREAKING: महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, पिपलियामंडी की बही चौपाटी पर बाइक सवार युवक गंभीर घायल, हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर, पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर

BIG BREAKING: महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, पिपलियामंडी की बही चौपाटी पर बाइक सवार युवक गंभीर घायल, हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर, पढ़े नरेंद्र राठौर की ये खबर

पिपलियामंडी। महू-नीमच हाईवे एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना, जहां मंगलवार सुबह करीब 7 बजे बही चौपाटी के पास एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तम (22 वर्ष) पिता रामदुलारी, निवासी घोड़ियाल (उत्तरप्रदेश), अपनी मोटरसाइकिल से हाईवे पर गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन असंतुलित हो गया और युवक तेज रफ्तार में सड़क पर गिर पड़ा। हादसा इतना जोरदार था कि युवक को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही तड़पता रहा।

घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलियामंडी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा अचानक हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उसकी निगरानी में जुटे हुए हैं।