दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से पहले काल बनकर आया ट्रक! दलौदा थाने के आरक्षक मुकेश भदौरिया की मौके पर मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर, पढ़े खबर

दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी से पहले काल बनकर आया ट्रक! दलौदा थाने के आरक्षक मुकेश भदौरिया की मौके पर मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर, पढ़े खबर

मंदसौर। जिले के दलौदा चौपाटी मंडी क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दलौदा थाने में पदस्थ आरक्षक मुकेश भदौरिया की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई, जिसमें आरक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस दुखद घटना की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। साथी पुलिसकर्मी और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को हिरासत में ले लिया है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा दलौदा चौपाटी मंडी क्रॉसिंग के पास हुआ। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।