BREAKING NEWS: 200 पेट्रोल का फर्जी नियम… और सच दिखाने पर पत्रकार को जान से मारने की धमकी,नीमच में पेट्रोल पंप कर्मियों की दबंगई पर भड़का युवा प्रेस क्लब, FIR और पंप सील करने की उठी मांग,पढ़े खबर
नीमच। दशहरा मैदान स्थित फिरोजशाह पेट्रोल पंप पर सामने आए एक गंभीर और चौंकाने वाले मामले ने पूरे जिले के पत्रकार जगत में आक्रोश फैला दिया है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को केवल ₹200 का पेट्रोल देने की बात कहकर कथित रूप से मनमानी की जा रही थी, जबकि जिला प्रशासन की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। इस पूरे मामले का खुलासा करने वाले पत्रकार को अब जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार संजय यादव बुधवार 25 मार्च 2026 को दशहरा मैदान स्थित श्री गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद पेट्रोल भरवाने के लिए फिरोजशाह पेट्रोल पंप पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने पेट्रोल की कथित कमी का हवाला देते हुए केवल ₹200 का पेट्रोल देने की बात कही। इस पर पत्रकार ने मौके पर ही कर्मचारियों से सवाल-जवाब किए और फिर केबिन में बैठे मैनेजर से भी इस संबंध में जानकारी ली।

पत्रकार ने स्पष्ट रूप से पूछा कि क्या जिला कलेक्टर द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी किया गया है, जिसमें केवल ₹200 का ही पेट्रोल देने के निर्देश हों। इस पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। इसके बाद पत्रकार ने जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन. दिवाकर से संपर्क किया और मैनेजर से उनकी बात भी करवाई। जिला आपूर्ति अधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि जिला कलेक्टर द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है और उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल भरवा सकते हैं।

इस खुलासे के बाद पत्रकारों द्वारा मैनेजर के इंटरव्यू सहित वीडियो को खबर के रूप में प्रसारित किया गया। खबर के वायरल होते ही पेट्रोल पंप प्रबंधन बौखला गया और अगले ही दिन गुरुवार 26 मार्च को दोपहर 12:33 बजे पत्रकार संजय यादव को 9109345968 और 9131681852 नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वालों ने खुद को पेट्रोल पंप से जुड़ा बताते हुए कहा कि “आपने मेरा वीडियो वायरल किया है, अब देखो मैं क्या करता हूं, आप मेरा बैकग्राउंड नहीं जानते, मैं आपको देख लूंगा।” इसके बाद लगातार तीन अलग-अलग लोगों द्वारा फोन पर जान से मारने की धमकियां दी गईं और मां-बहन की अश्लील गालियां भी दी गईं।

इस घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी संजीव साहू एवं नीमच कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को लिखित शिकायत सौंपी। साथ ही पूरे मामले के वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत किए गए। पत्रकारों ने मांग की कि पेट्रोल पंप मैनेजर एवं संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए और उपभोक्ताओं को केवल ₹200 का पेट्रोल देने जैसी मनमानी कर जिला कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने वाले पेट्रोल पंप को सील किया जाए। पत्रकारों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस मामले में शीघ्र और सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष हरीश अहीर, युवा प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश मालवीय, पत्रकार अविनाश जाजपुरा, संजय यादव, अब्दुल अली ईरानी, महेश जैन, श्याम शारडा, आनंद अहिरवार, महेंद्र उपाध्याय, विनोद गुर्जर, हेमंत मेहरा, हिमांशु राजोरा, धीरज नायक, विनोद गोठवाल, रामेश्वर नागदा, देव खाताबिया, तबरेज अगवान, बबलू किलोरिया, प्रथम डोडियार, मनीष नायक, पवन राव शिंदे, मोइन शेख, धीरज नायक, आशीष बंग, शानू चौहान, राजा कुरैशी, भावेश मारू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर इस घटना की कड़ी निंदा की।