BIG NEWS: नीमच पुलिस ने भेदा तस्करी का जाल, काले सोने के साथ 1 गिरफ्तार,तो सप्लायर भी नामजद,पढ़े खबर
नीमच पुलिस ने भेदा तस्करी का जाल, काले सोने के साथ 1 गिरफ्तार,तो सप्लायर भी नामजद
नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत नीमच पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक विकास पटेल एवं चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज नीलेश सोलंकी की टीम ने घेराबंदी कर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
कच्चे रास्ते पर बिछाया जाल-
जानकारी के मुताबिक दिनांक 01.03.2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद सरवानिया महाराज पुलिस ने ग्राम खेड़ा मोड़ी से ग्राम नानपुरिया के कच्चे रास्ते पर मोर्चा संभाला। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे रोड़मल उर्फ रोडू सिंह पिता लच्छीराम सुरावत (40 वर्ष), निवासी ग्राम रतनपुरिया को रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक की थैलियों में भरी 03 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई, जिसे बिधिवत जप्त किया गया।जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 5,25,000/- रुपये बताई जा रही है।
सप्लायर भी बना आरोपी-
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि जब्त की गई अफीम उसे निर्भय सिंह उर्फ पप्पू पिता भेरूलाल बावरी, निवासी ग्राम खेड़ा मोड़ी ने उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए निर्भय सिंह को भी प्रकरण में सह-आरोपी बनाया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।